Monday, 9 November 2015

Dipavali

दीपावली या दीवाली रोशनी का त्योहार है दीपावली का अर्थ है दीपों की पंक्ति। दीपावली दीपों का त्योहार है। इसे दीवाली या दीपावली भी कहते हैं। इसे सिख, बौद्ध तथा जैन धर्म के लोग भी मनाते हैं। दीपावली के दिन अयोध्या के राजा श्री रामचंद्र अपने चौदह वर्ष के वनवास के पश्चात लौटे थे। श्री राम के स्वागत में अयोध्यावासियों ने घी के दीए जलाए थे। तब से आज तक प्रति वर्ष यह पर्व हर्ष व उल्लास से मनाते हैं। यह पर्व अक्टूबर या नवंबर महीने में पड़ता है। दीवाली अँधेरे से रोशनी में जाने का प्रतीक है। कई सप्ताह पूर्व ही दीपावली की तैयारियाँ आरंभ हो जाती है। दीपावली से पहले ही घर-मोहल्ले, बाज़ार सब साफ-सुथरे व सजे-धजे नज़र आते हैं। दीवाली भारत में एक सरकारी छुट्टी है दिवाली भारत के आलावा नेपाल , श्रीलंका , म्यांमार , मारीशस , गुयाना , त्रिनिदाद और टोबैगो , सूरीनाम , मलेशिया , सिंगापुर और फिजी में भी मनाया जाता है . हिंदुओं के लिए दीवाली एक महत्वपूर्ण त्यौहार है

No comments:

Post a Comment